फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ स्तर पर मनाई पं. दीनदयाल की जयंती

विज्ञापन
डॉ पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर मॉस्क विरित करते भाजपाई। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती जनपद के सभी 2167 बूथ, 303 सेक्टर व 29 मंडलों में मनाई। प्रदेश के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल सहित पार्टी तमाम के पदाधिकारी कार्यक्रमों में शामिल रहे।
विज्ञापन

गांधीनगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यक्रम में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पं. दीनदयाल के सपनों को साकार करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं पहुंचाई जा रही है। इसमें गरीब महिलाओं के लिए उज्जवला योजना में गैस कनेक्शन, सौभाग्य योजना से प्रत्येक गांव व घर को बिजली, बेघरों को घर, शौचालयों का निर्माण, प्रत्येक व्यक्ति को बैंक से जोड़कर जनधन खाते खुलवाए, वृद्ध विधवा व दिव्यांगों को पेंशन की व्यवस्था की गई है।
अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मार्ग पर चल रही सरकार के कार्यों और योजनाओं का कार्यकर्ताओं को जन-जन तक प्रचार प्रसार करना है। क्षेत्रीय संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डा. आरएन त्यागी एवं क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य राजीव गर्ग ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कुटीर उद्योग को बढ़ावा देकर प्रत्येक व्यक्ति को स्वावलंबी बनाना है। संचालन जिला महामंत्री रोहिल वाल्मीकि ने किया। जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, बिजेन्द्र पाल, अमित प्रमुख, सुशीला पुंडीर, सुधीर खटीक, सुनील दर्शन, सचिन सिंघल, रेनु गर्ग, तेजपाल सिंह, राजेश पाराशर, हिमांशु सैनी, सन्नी वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें