फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में धर्मस्थल तोड़े जाने के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
शहर में मालवीय चौक पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंकते विहिप कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
दिल्ली में धर्मस्थल तोड़े जाने के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के चांदनी चौक में धर्मस्थल तोड़े जाने का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला दहन किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मालवीय चौक पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंक दिया। नगर छात्र प्रमुख प्रतीक शर्मा ने कहा कि जब तक मंदिर का पुन: निर्माण नहीं होता आंदोलन जारी रहेगा। इस तरह की घटना को सहन नहीं किया जा सकता। युगांतर पुंडीर, रवि पाल, मन मुंडे, वासु धीमान, हेमांग कुच्छल, आयुष सिंघल, विवेक शर्मा, ध्रुव चौहान, आकाश शर्मा, आकाश धीमान, अभिषेक शर्मा, रितिक धीमान, दक्ष, विवेक पंडित, सिद्धार्थ उपाध्याय आदि मौजूद रहे। उधर, पुतला फूंकने की जानकारी मिलने पर सिविल लाइन इंस्पेक्टर डीके त्यागी मौके पर पहुंचे। उन्हें जानकारी मिली थी कि यूपी सरकार का पुतला फूंका जा रहा है, इसलिए उन्होंने पुतला फूंकने का विरोध किया। जब उन्हें पता चला कि पुतला दिल्ली के सीएम का फूंक रहे हैं तो पुलिस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें