डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों की शिक्षिकाओं की ड्यूटी चुनाव में पीठासीन अधिकारी पर लगाए जाने के विरोध में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया गया। महिलाओं ने देर रात तक ड्यूटी करने में असमर्थता व्यक्त की है। इस संबंध में डीएम, बीएसए और डीआईओएस को शिक्षक संगठनों की तरफ से ज्ञापन भी दिया गया।
शिक्षक नेता संजीव बालियान के नेतृत्व में सैकड़ों महिला शिक्षिकाओं ने पीठासीन अधिकारी बनाए जाने का विरोध किया। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया गया। कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में पीठासीन अधिकारी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। चुनाव सामग्री प्राप्त होने से मत पेटिका जमा होने तक पीठासीन अधिकारी की जिम्मेदारी होती है। चुनाव सामग्री की सुरक्षा को रात्रि में बूथ पर ही रहना पड़ता है।
यह महिला कर्मचारी के लिए असुविधा जनक है। महिलाओं की ड्यूटी मतदान अधिकारी प्रथम एवं द्वितीय के रूप में लगाई जाए। गंभीर बीमारी से पीड़ित महिलाओं को ड्यूटी से छूट दी जाए। पति-पत्नी दोनो की ड्यूटी लगाई गई है, एक को छूट दी जाए। शिक्षक संगठन के राकेश राठी, विपिन कुमार, अनुमोघा, अनु रानी, नीलिमा गुप्ता, सुगंधा, रेखा, प्रियांशी, ममता आदि मौजूद रहे।