राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता दो दिनों से तहसील में धरनारत है। शुक्रवार दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि कृषि कानून किसान हित में नहीं है। गन्ना मूल्य बढ़ाने और बकाया भुगतान करने की मांग की गई। कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक धरना जारी रहेगा। धरने पर जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्यागी, वीरेंद्र सिंह, संजीव देशवाल, अमित त्यागी, सुमित, मनीष त्यागी, सुधीर, गुलफाम, विनोद, ब्रिजेश आदि मौजूद रहे।