गंदे पानी की निकासी की मांग को लेकर प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर, खतौली। शेखपुरा गांव से गंदे पानी की निकासी के लिए जा रहे नाले को बंद किए जाने की विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। बाद में एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर नाला खुलवाए जाने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि शेखपुरा के गांव के साथ ही शुगर मिल के पानी की निकासी के लिए नाला बना हुआ है। शेखपुरा में स्थित तालाब पर पहले की कब्जा कर उस पर प्लाटिंग कर रखी है। ग्रामीणों का कहना है कि सफेदा मार्ग पर ओवरब्रिज बनाए जाने का काम किया जा रहा है। गांव से जाने वाला नाले का पानी काली नदी में जाकर गिरता है। यदि नाला बंद कर दिया गया तो जल निकासी प्रभावित होगी। पूरा गांव जलमग्न हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ओवरब्रिज ठेकेदार और अन्य लोग जबरन नाला बंद करने के प्रयास में है।
ग्रामीणों ने तहसीलदार से जनहित में नाला खुलवाने तथा तालाब को कब्जामुक्त कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में अब्बास जैदी, जावेद जैदी, मुकेश, नौशाद, रणवीर, उस्मान, नदीम, नईम, वासीद, सलीम, जानू मलिक, मनोज, राशिद, संजय, यामीन,फरमान, रिजवान, भगत जी, काला, विनोद इकबाल, मुकीम, शाहिद, सानू, सलमान, बड़ा लाल, रघुवीर, रामशरण आदि शामिल रहे।