फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम के खिलाफ धरना-प्रदर्शन 14 को

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत निगम के खिलाफ धरना-प्रदर्शन 14 को
विज्ञापन

रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। भाकियू की ओर से 14 सितबंर को खतौली थाने में होने वाले धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए संगठन के कार्यकर्ता जीजान से जुट गए हैं।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन की ओर से विद्युत निगम के विरुद्ध 14 सितंबर को थाना खतौली एवं सीओ कार्यालय पर होने वाले बेमियादी धरने में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने को लेकर रतनपुरी गांव में पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में भाकियू के तहसील अध्यक्ष कपिल सोम ने विद्युत निगम पर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग के कर्मचारियों ने क्षेत्र में किसानों से खुली लूट मचा रखी है। किसानों व ग्रामीणों पर फर्जी तरीके से छापा मारकर उनका शोषण किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि उक्त जेई ने जिन किसानों व ग्रामीणों से अवैध उगाही कर रखी है, उसे 13 सितंबर तक संबंधित किसानों एवं ग्रामीणों को वापस करा दिया जाए। अन्यथा किसान थाने पर आकर प्रशासन से अपना हिसाब चुकता करने के लिए मजबूर होंगे। सभी कार्यकर्ताओं से खाने पीने की सामग्री, टेंट, भट्टी, चारपाई इत्यादि लेकर धरना-स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए। बैठक में भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष सतेंद्र चौहान, रामबीर सिंह, राजेश कुमार, यशवीर सिंह, डब्बू पंडित, ओमबीर सिंह, श्रीपाल सिंह, किरण सिंह, सतीश कुमार, राजेंद्र सिंह, भूरा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें