फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी के विरोध में व्यापारियों में आक्रोश 

Sun, 25 Jun 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
जीएसटी के विरोध में केंद्रीय राज्यमंत्री को ज्ञापन देते कपड़ा व्यापारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कपड़ा व्यापारियों ने जीएसटी के विरोध में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान का घेराव कर हंगामा किया। व्यापारियों ने डाक बंगले पर नारेबाजी की और केंद्र सरकार को कोसते हुए समस्याएं गिनाईं। समस्या का हल नहीं होने पर बाजार बंद रखने के साथ जगह-जगह पुतले फूंकने की चेतावनी दी गई। मंत्री ने व्यापारियों को जल्द समस्या का समाधान किए जाने का आश्वासन दिया।  
विज्ञापन

                
कपड़ा व्यापार संघ के बैनरतले कपड़ा व्यापारियों ने एसडी मार्केट से सिंचाई विभाग के डाक बंगले तक जुलूस निकाला। यहां पर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान का घेराव किया। व्यापारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर उत्पीड़न करने के आरोप लगाए। व्यापारियों ने जीएसटी का विरोध करते हुए करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा-प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने कहा कि आजादी के बाद 70 साल में कभी कपड़ा व्यापार पर कोई भी टैक्स किसी सरकार ने नहीं लगाया है। केंद्रीय वित्तमंत्री ने अरुण जेटली ने कपड़े पर जीएसटी लागू कर दिया। इससे कपड़ा महंगा होने के साथ ही जीएसटी की प्रक्रिया जटिल है। कपड़े पर टैक्स लगाकर व्यापारियों के साथ धोखा किया जा रहा है। जीएसटी के जरिये कारोबार करना मुश्किल होगा। इससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोग अधिक प्रभावित होंगे।

इसके बाद व्यापारियों ने पीएम मोदी के नाम के ज्ञापन सौंपकर जीएसटी से कपड़ा व्यापारियों को राहत देने की मांग की है। मंत्री डॉ बालियान ने व्यापारियों की समस्या का समाधान किए जाने का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन करने वालों में चुन्नी लाल सुनेजा, अजय मदान, अशोक छाबड़ा, अजय सिंहल, विजय तागरा, अनिल गर्ग, राजकुमार कालरा, भूषण जैन, महेश दुआ, राकेश कंसल, बोबी, लक्की, पंकज,  अजय ग्रोवर, मनीष बत्रा, सोमनाथ, अनुराग गर्ग, कान्ति त्यागी, सोहनलाल गुलाटी आदि मौजूद रहे।                   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें