फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिया समुदाय ने आतंकवाद के खिलाफ ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना(मुजफ्फरनगर)। गांव ककरौली सादात में शिया समुदाय के लोगों ने अलविदा जुमे के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विश्व में बढ़ रहे आतंकवाद की घोर निंदा करते हुए पथभ्रष्ट नौजवानों से सही मार्गदर्शन प्राप्त करने की अपील की। शिया समुदाय के लोगों ने पीएम के नाम ज्ञापन ककरौली थानाध्यक्ष को सौंपा।
विज्ञापन

शिया समुदाय के लोगों ने कहा कि विश्व में कुछ शक्तियां सत्ता सुख प्राप्त करने के लिए मासूमों और बेकसूरों की हत्या करवा रही है। ऐसे राष्ट्रों का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विरोध किया जाए तथा विश्व में शांति स्थापना के लिए भारत को अग्रिम पहल करनी चाहिए। जिससे भारत को विश्व स्तर पर ख्याति प्राप्त हो। मौके पर मौलाना मकसद अब्बास, हसन रजा जैदी, अली अब्बास जैदी, रियाज अब्बास, बाबर रजा अब्बास, जैगम अली, मजहर अली, जैन अब्बास, हिलाल, खुर्रम, काजिम अब्बास, असकरी जैदी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें