फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी का विरोध, कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी का विरोध, कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ईंट निर्माता कल्याण समिति की ओर से जिले के भट्ठा मालिकों ने कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। जीएसटी का विरोध किया गया। धरना-प्रदर्शन कर वस्तु एवं सेवा कर से भट्ठों को बाहर रखे जाने की मांग की। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजय तिवारी को ज्ञापन सौंपा गया।
समिति अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि जीएसटी काउंसिल की 45वीं बैठक में ईंट बिक्री पर लगने वाली पांच प्रतिशत जीएसटी को बढ़ाकर 12 कर दिया है, यह एक अप्रैल, 2022 से लागू होना प्रस्तावित है। प्रमोद कुमार ने कहा कि भट्टा मालिकों का किसी भी स्तर का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। भट्टा मलिक बड़े स्तर पर गांव देहात में श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं, इसलिए हमारी प्रशासन और सरकार से उम्मीद है कि मदद करेंगे।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन के बाद अध्यक्ष प्रमोद कुमार की अगुवाई में कुछ भट्टा मालिक केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान से मिलने सिंचाई गेस्ट हाउस पहुंचे और जीएसटी सहित अन्य मांगों को उनके समक्ष रखा। जिस पर उन्होंने प्रशासन से बात की संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मौके पर महामंत्री बलराम तायल, समिति प्रवक्ता जियाउर रहमान, कृष्णपाल, अशोक कुमार, पूर्व प्रधान करणवीर, कृष्ण त्यागी, संजीव वकील, सतीश प्रधान, जोगिंदर सिंह, विकास सैनी, कुलदीप प्रधान, डॉ. विजेंद्र, संजीव और बिट्टू मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें