फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मोरना - प्रस्ताव पास, भोकरहेड़ी में शामिल होगा हाजीपुर

Tue, 17 Oct 2023 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

मोरना। नगर पंचायत भोकरहेड़ी में बोर्ड की बैठक हुई। जिसमें स्वच्छता, पेयजल, हाजीपुर को नगर में शामिल करने, प्रकाश व्यवस्था, सड़क सुधार, फॉगिंग, कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने आदि के प्रस्ताव पारित किए गए। हाजीपुर में विकास कराने और भोकरहेड़ी में शामिल करने का मुद्दा भी उठा। कस्बे में शामिल कर यहां पर विकास कार्य कराए जाने पर सहमति बनी।
बोर्ड बैठक में सोमवार को कस्बे की चेयरपर्सन सरला देवी वामन व अधिशासी अधिकारी कमलाकांत राजवंशी ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया। सभासदों ने स्वच्छता का मुद्दा उठाया। वार्ड में साफ-सफाई और उचित प्रकाश व्यवस्था न होने की शिकायत की। बुखार के संक्रमण को लेकर कीटनाशक का छिड़काव कराने व फॉगिंग कराने के साथ-साथ सफाई का प्रबन्ध होने को लेकर प्रस्ताव पारित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे में कराए गए कार्यों का भुगतान न होने की समस्या को भी मुद्दा बनाया गया। कस्बे के 13 वार्ड सभासदों में से आठ ने ही बैठक में भाग लिया। प्रत्येक माह बोर्ड बैठक करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार, अजय कुमार, मुस्तकीम, मुकेश, सुदेशपाल उर्फ बबलू, समिता देवी, देवेन्द्र वामन, विनेश देवी, सायरा बानो मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें