खतौली में महाराणा प्रताप की जयंती पर शोभायात्रा निकालते हुए।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, खतौली। महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल युवाओं ने तलवारबाजी दिखाई। इस दौरान एक युवक घायल हो गया।
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर मीरापुर रोड स्थित एक फार्म हाउस से शोभायात्रा का शुभारंभ क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी महेंद्र सिंह सोम, गंगाराम सोम, सतीश चौहान, डॉ. राजपाल पुंडीर ने संयुक्त रूप से किया। शोभायात्रा में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ट्रैक्टर-ट्रालियों पर महाराणा प्रताप के चित्र सहित राजपूत राजाओं की चित्र भी शामिल थे। हाथों में तलवार लिए युवा प्रदर्शन करने में लगे थे। जिन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ रही थी। ट्रैक्टर पर सवार पदाधिकारी भी तलवार हाथों में लिए थे। शोभायात्रा मीरापुर रोड से शुरू होकर जानसठ रोड, जानसठ तिराहा, अशोक स्तंभ, जीटी रोड से होते हुए नवीन सब्जी मंडी स्थल पर जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ चल रहे थे। शोभायात्रा में श्रवण कुमार, सुधीश पुंडीर, कपिल राणा, अनिल पुंडीर, संजय चौहान, विनोद चौहान, प्रदीप चौहान, अमित चौहान, राहुल दीपक, भीम सिंह, राकेश, अभिषेक चौहान मौजूद रहे।