फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - दुष्कर्म के मामले में साक्ष्य की प्रक्रिया पूरी, नौ नवंबर से होगी बहस

Wed, 08 Nov 2023 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर तिराहा कांड : देहरादून के लिए खास
विज्ञापन

-
फोटो समेत
अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। रामपुर तिराहा कांड में दुष्कर्म, छेड़खानी और लूटपाट के मुकदमे में साक्ष्य की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अपर जिला जज एवं सत्र न्यायालय संख्या सात के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह ने अदालती बहस के लिए नौ नवंबर की तिथि तय की है।
शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजीव शर्मा, सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी परवेंद्र सिंह, उत्तराखंड़ संघर्ष समिति के अधिवक्ता अनुराग वर्मा और रजनीश चौहान ने बताया कि सीबीआई बनाम मिलाप सिंह की पत्रावली में साक्ष्य की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद यह मुकदमा बहस में चला गया है। अदालत में पहले अभियोजन अपना पक्ष अदालत में रखेगा। अगली सुनवाई नौ नवंबर को होगी।
विज्ञापन



सीबीआई बनाम एसपी मिश्रा की पत्रावली में सुनवाई
मुजफ्फरनगर। रामपुर तिराहा कांड में सीबीआई बनाम एसपी मिश्रा की पत्रावली में राजेश चहल से जिरह हुई। विशेष एमपी एमएलए कोर्ट के पीठासीन अधिकारी मयंक जायसवाल ने सुनवाई की। अगली सुनवाई के लिए 27 नवंबर की तिथि तय की गई है।
विज्ञापन



यह था मामला

एक अक्तूबर, 1994 को अलग राज्य की मांग के लिए देहरादून से बसों में सवार होकर आंदोलनकारी दिल्ली के लिए निकले थे। देर रात रामपुर तिराहा पर पुलिस ने आंदोलनकारियों को रोकने का प्रयास किया। आंदोलनकारी नहीं माने तो पुलिसकर्मियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें सात आंदोलनकारियों की मौत हो गई थी। सीबीआई ने मामले की जांच की और पुलिस पार्टी और अधिकारियों पर मुकदमे दर्ज कराए थे। गंभीर धाराओं के सेशल ट्रायल मुकदमों की सुनवाई के लिए हाईकोर्ट ने जिले के अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर सात के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह को अधिकृत किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें