फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 17 कुंतल पटाखे बरामद, तीन स्थानों पर छापेमारी, तीन लोग पकड़े

Wed, 08 Nov 2023 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव कैलावड़ा में पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। टीम ने 17 कुंतल 32 किलो बने हुए सभी प्रकार के पटाखे तथा सामग्री कब्जे में ली। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया, जबकि दो लोग मौके से भाग निकले। पटाखों का कारखाना पकड़े जाने की सूचना पर एसडीएम व सीओ भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


गांव कैलावड़ा में तीरगर पटाखे बनाने का काम करते है। वहां पर अवैध रूप से भारी मात्रा में पटाखे बनाने की सूचना मिल रही थी। खतौली पुलिस ने देर शाम छापामार कार्रवाई की। कैलावड़ा में इरशाद, हसीन, शादाब के यहां छापा मारकर भारी मात्रा में पटाखे तथा पटाखे बनाने की सामग्री को कब्जे में लिया गया। बताया गया कि इरशाद व हसीन के पास पटाखे बनाने का लाईसेंस है, लेकिन वह रीनिवल होने के लिए गया हुआ है, जबकि शादाब के यहां से कोई कागजात नही मिला। फिर भी उन्होंने भारी मात्रा में पटाखे बनाने की सामग्री का भंडारण किया हुआ था और पटाखों को बनाया जा रहा था। पुलिस ने पकड़े गए सभी पटाखों का वजन कराया तो वह 17 कुंतल 32 किलो निकले, जबकि पटाखे बनाने की सामग्री भी भारी मात्रा में मिली। पुलिस ने मौके से इरशाद सहित दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। मामले की सूचना के बाद एसडीएम अपूर्वा यादव व सीओ डाॅ रवि शंकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना किया।

सीओ डाॅ रवि शंकर का कहना है कि सूचना के आधार पर छापामार कार्रवाई कर भारी मात्रा में हर प्रकार के बने हुए पटाखे पकड़े गए है। पटाखे बनाने की सामग्री भी कब्जे में ली गई। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें