फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बघरा में 20 फरवरी को आएंगी प्रियंका गांधी

विज्ञापन
बघरा में प्रियंका गांधी के कार्यक्रम की जानकारी देते कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बघरा में 20 फरवरी को आएंगी प्रियंका गांधी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 20 फरवरी को बघरा के कल्याणकारी इंटर कॉलेज के मैदान में किसान रैली को संबोधित करेंगी। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और शायर इमरान प्रतापगढ़ी भी पहुंचेंगे।
विज्ञापन

शहर के मेरठ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा ने कहा कि 20 फरवरी को बघरा में कांग्रेस की बड़ी किसान रैली होगी। इस रैली में जिले भर के किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी इस रैली को संबोधित करेगी। रैली के संयोजक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक पंकज मलिक हैं। उन्होंने कहा कि आम जनता का प्रदेश और केंद्र सरकार से मोह भंग हो रहा है। देश में कांग्रेस ही एक अच्छी सरकार दे सकती है। पत्रकार वार्ता में बीबी गर्ग, सलीम मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें