फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छात्र उज्ज्वल के आत्मदाह मामले में प्राचार्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीएवी डिग्री कॉलेज बुढ़ाना के छात्र उज्ज्वल राणा के आत्मदाह के मामले में पुलिस ने बायवाला चौकी के पास से मेरठ के खेड़ा गांव निवासी आरोपी प्राचार्य प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया। बचाव पक्ष की ओर से प्राचार्य का जमानत प्रार्थनापत्र दाखिल किया गया, जिसे अदालत ने निरस्त कर दिया। आरोपी को पुलिस सुरक्षा के बीच जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

आरोपी प्राचार्य की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों और अन्य छात्रों के बीच नाराजगी पनप रही थी। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि बायवाला पुलिस चौकी के पास से पुलिस ने प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया है। पहले थाने ले जाया और इसके बाद पुलिस ने आरोपी को एसीजेएम-प्रथम न्यायालय पेश किया। बचाव पक्ष के अधिवक्ता अनिल जिंदल की ओर से आरोपी का जमानत प्रार्थनपत्र प्रस्तुत किया गया। न्यायालय में पीठासीन अधिकारी देवेंद्र सिंह फौजदार ने जमानत प्रार्थनापत्र निरस्त कर दिया।
n पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, मुख्य गेट पर तलाशी : प्राचार्य को लेकर बुढ़ाना पुलिस अदालत पहुंची। इस दौरान मुख्य गेट पर पुलिस ने चेकिंग और सुरक्षा बढ़ा दी। यहां टोकन के आधार पर ही वादकारियों को प्रवेश दिया गया। दोपहर बाद प्राचार्य के मामले की अदालत में सुनवाई हुई।
विज्ञापन

n अग्रिम जमानत प्रार्थनापत्र पर हुआ था विरोध : आरोपी प्राचार्य प्रदीप कुमार की ओर से एक दिन पहले ही अदालत में अंतरिम/अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया था। अदालत ने सुनवाई के लिए 29 नवंबर नियत की थी। उधर, वादी पक्ष के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर नाराजगी जताई थी। भाकियू अराजनैतिक के प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने छात्रों और परिजनों के साथ पहुंचे थे।े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें