फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान अनिता सोम का एशिया कॉन्टिनेंट अवार्ड के लिए चयन

विज्ञापन
4-रतनपुरी के गांव भूपखेड़ी की महिला प्रधान अनिता सोम का फोटो। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
प्रधान अनिता सोम का अवार्ड के लिए चयन
विज्ञापन

रतनपुरी। अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से खतौली ब्लाक के गांव भूपखेड़ी की महिला ग्राम प्रधान अनिता सोम का एशिया कॉन्टिनेंट अवार्ड के लिए चयन हो गया है। 30 दिसंबर को काठमांडू में आयोजित सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन में उनको अवार्ड से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन

30 दिसंबर को आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में 150 सांस्कृतिक शिष्टमंडल शामिल होंगे। सम्मेलन में भारत के अलावा अन्य सार्क सदस्य राष्ट्र भूटान, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव के सम्मानीय प्रेरक सदस्य सम्मलित होंगे। प्रतिभा का चयन कर्मस्थली से विकास तक सेवा कार्यों का अवलोकन कर अनवरत परिश्रम के आधार पर किया गया है। इस संबंध में समरसता मंच के सचिव कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट ने बताया कि 30 दिसंबर को नेपाल के भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा अर्चना एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में प्रोत्साहन के रूप में एक अभिनंदन पत्र, मेडल, शॉल और नेपाल राष्ट्र की सम्मानित टोपी प्रदान की जाएगी। इससे पूर्व भी 31 अक्टूबर को इंडो-नेपाल ऑर्गेनाइजेशन नई दिल्ली की ओर से भूपखेड़ी की महिला ग्राम प्रधान अनिता सोम को नई दिल्ली स्थित कृष्णन मेनन भवन में आयोजित समारोह में आयरन लेडी समरसता अवार्ड से नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें