फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: यंग टैलेंट हंट प्रतियोगिता में प्रिंस बने विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिजनौर। भगवंत ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में यंग टैलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस परीक्षा में 105 इंटर कॉलेजों के नौ हजार 857 छात्रों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले प्रिंस कुमार को 21 हजार रुपए का चेक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शनिवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद यंग टैलेंट हंट प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पाने वाले हुज़ैफ़िया मालिक को 11 हजार व तृतीय स्थान पाने वाले विशाल कुमार को 5100 का चेक देकर एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार ने सम्मानित किया। 100 छात्रों को सांत्वना पुरस्कार दिया। कार्यक्रम में इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यो का भी सम्मानित किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर व स्वामी विवेकानंद को नमन कर किया गया। छात्रा अनुराधा, वंदना व राधिका ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक डॉ अनुराग विजय अग्रवाल,उपनिदेशक डॉ अजय गुप्ता, सह निदेशक डॉ पुष्पनील वर्मा , डीन डॉ अजय सिंह, दुष्यंत कुमार, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ आदित्य शर्मा, डॉ शीतल राजपूत डॉ संदीप दरबारी रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें