फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगे

विज्ञापन
1-खतौली तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ को ज्ञापन सौंपते सभासदगण्। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगे
विज्ञापन

खतौली। नगरपालिका परिषद की चेयरपर्सन के विरोधी 15 सभासदों ने पालिका में हो रहे भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन सीडीओ को सौंपा। सीडीओ ने एसडीएम को इसकी जांच सौंप दी है। बुधवार से एसडीएम जांच प्रारंभ करेंगे।
विज्ञापन

सभासदों ने पूर्व में ही बैठक करके मंगलवार को तहसील में आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी का घेराव करने की चेतावनी दी थी। डीएम सेल्वा कुमारी जे विलंब से समाधान दिवस में पहुंची। इससे पूर्व ही सभासदों ने तहसील में पहुंचकर सीडीओ आलोक कुमार यादव को डीएम के नाम एक ज्ञापन सौंपा। नगर पालिका के सभासदों ने ज्ञापन के माध्यम से नगर पालिका में हो रहे भ्रष्टाचार के बारे में अवगत कराया कि पालिका में तीन जनवरी को बोर्ड की बैठक होनी निश्चित हुई थी, लेकिन चेयरपर्सन द्वारा बिना किसी सूचना दिए बोर्ड की बैठक को अचानक स्थगित कर दी। नगर पालिका द्वारा जैम पोर्टल से 1178 लाइटें खरीदी गई, जबकि बिना किसी सक्षम अधिकारी के अनुमति लिए बिना ही लाइटें खरीद ली गई। खरीदारी के कारण नगर पालिका को राजस्व हानि हुई। इसके अलावा एक्ट के मुताबिक प्रतिमाह बोर्ड की बैठक होनी आवश्यक है। पिछले सात माह से कोई भी बोर्ड की बैठक नहीं हुई है। आज तक किसी भी बोर्ड बैठक की प्रोसेडिंग सभासदों के समक्ष उपलब्ध नहीं की गई। शासनादेश के अनुसार बोर्ड बैठक के सात दिन के अंदर प्रोसेडिंग उपलब्ध करा देनी चाहिए। बैठक में कोई भी प्रोसेडिंग लिखी नहीं जाती है। सभासदों ने ज्ञापन के माध्यम से पालिक में फैले भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग की। सीडीओ ने एसडीएम अजय कुमार को जांच सौंपी। ज्ञापन देने वालों में सभासद वैभव जैन, मनोज कुमार, धनपाल सिंह, नईम, विकास कौशिक, राकेश जैन, सुमन देवी, विनेश कुमार, बीना सैनी, रेखा सहरावत, अनीता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें