फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के चलते ठंड से बेहाल हुए लोग

विज्ञापन
रिमझिम बारिश में छाता लगाकर जाती स्कूटी सवार । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बारिश के चलते ठंड से बेहाल हुए लोग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बीते दो दिन से हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बारिश से सर्दी में इजाफा हो गया है। दिन भर हुई बूंदाबांदी से लोग परेशान रहे। उन्हें भीगते हुए अपने गंतव्य पर जाना पड़ा। उधर, खेतों में पानी भर जाने से गन्ने की कटाई बाधित हो गई है और कोल्हुओं तथा शुगर मिलों पर गन्ने की सप्लाई नहीं हो पाई।
सोमवार से जिले में बारिश हो रही है। हालांकि बारिश बहुत तेज नहीं हुई लेकिन बूंदाबांदी के चलते हालात खराब रहे। बारिश और सर्द हवा के चलते जिले के तापमान में गिरावट बनी रही। अधिकतम तापमान 16 डिग्री तथा न्यूनतम 10.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान कम होने के कारण ज्यादा ठिठुरन बढ़ रही है। लोग बारिश में ही अपने गंतव्यों को आते-जाते नजर आए। बारिश और ठंड के कारण जनजीवन पर असर पड़ रहा है। बारिश के चलते खेती कार्य भी प्रभावित रहे। खेतों में पानी भर गया है। इससे गन्ने की कटाई नहीं हो पा रही। कोल्हुओं और शुगर मिलों में गन्ने की सप्लाई नहीं हो पा रही है। मौसम विभाग बुधवार को भी बूंदबांदी जारी रहने की संभावना जता रहा है।
विज्ञापन

बाजार रहे सुने
पुरकाजी। सोमवार से लगातार हो रही बारिश ने लोगों को फिर से ठंड का अहसास करा दिया, जिसके चलते लोग मंगलवार को घरों में ही दुबके रहे। देहात क्षेत्र से भी ग्राहकों के कम आने से बाजार सुने पड़े रहे और अधिकांश व्यापारी खाली बैठे नजर आए। उधर, बारिश होने से क्षेत्र में संचालित गन्ने के कोल्हू भी लगभग बंद ही रहे व लकड़ी की मंडी में भी किसानों द्वारा लकड़ी न लाने से मंडी में मंदी का दौर नजर आया। लकड़ी आढ़ती भारत भूषण खुल्लर, सुनील भैया, अनिल गर्ग, रविंद्र चौधरी, रवि खुल्लर आदि ने बताया कि बारिश होने से लकड़ी मंडी में कई दिन मंदी का दौर जारी रहेगा।
विज्ञापन

बारिश में भीगने से बचें
मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. लोकेश चंद गुप्ता का कहना है कि सर्दी के मौसम में बारिश में भीग गए तो बीमार पड़ सकते हैं। इसलिए भीगने से बचें। यदि बारिश या बूंदाबांदी हो रही है तो बाहर न निकलें। बारिश में भीगते ही बुखार की चपेट में आ सकते हैं।

सर्दी व शीत लहर में गंतव्य को जाती महिलाएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

सर्दी व रिमझिम बारिश पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

सर्दी व बारिश में गंतव्य को जाते राहगीर।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

नगर में पलिका द्वारा रखे गये गीला एवं सूखा कूडा के डस्टबिन।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें