फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा की रोकथाम को रुपरेखा बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा की रोकथाम के लिए रूपरेखा बनाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन ने कांवड़ यात्रा में लोगों के न जाने को जागरूक करने के लिए रूपरेखा तैयार की है। इसके लिए जिले भर में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही जिले की सीमाओं पर गहन चेकिंग अभियान भी चलेगा। सावन में लोगों से घरों में ही पूजा अर्चना और जलाभिषेक करने का आह्वान किया जाएगा।
विज्ञापन

स्थगित हुई कांवड़ यात्रा और कोरोना संक्रमण से जनता को जागरूक करने के लिए रात में डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की बैठक ली। पुलिस लाइन के सभाकक्ष में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा रद्द हो गई है। सावन में सोमवार और शिवरात्रि में मंदिरों और शिवालयों में भी भीड़ रहती है। पुजारी आह्वान करें कि लोग घरों में ही पूजा और जलाभिषेक करें। अधिकारी जागरूकता अभियान चलाएं कि कांवड़ यात्रा रद्द है, इसलिए हरिद्वार नहीं जाना चाहिए, वहां गए तो 14 दिनों के लिए क्वारंटीन होना पड़ेगा, बेहतर है कि घरों पर ही रहे। कोरोना संक्रमण से भी बचाव के लिए जनता को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। डीएम और एसएसपी ने सभी अधिकारियों को अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण करने, जागरूकता के साथ ही अपराधियों पर भी अंकुश लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान सभी एडीएम, एसडीएम, सीओे, तहसीलदार तथा थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें