फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारुल उलूम को खोले जाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। सरकार के 23 नवंबर से विश्वविद्यालयों को खोले जाने के आदेश के बाद दारुल उलूम में भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बृहस्पतिवार को इस संबंध में बैठक का आयोजन भी किया गया। जिसमें मार्च माह से बंद संस्था को खोले जाने के संबंध में चर्चा हुई, साथ ही जनपद के अधिकारियों को पत्र भी भेजा गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दारुल उलूम के मेहमानखाने में मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वजह से मार्च माह से बंद संस्था को खोले जाने को लेकर चर्चा हुई। जिसमें संस्था के कई ओर जिम्मेदार व शिक्षा विभाग से जुड़े लोग शामिल। बैठक में 23 नवंबर से विश्वविद्यालयों को खोले जाने वाले शासन के आदेश को सामने रखकर विचार विमर्श किया गया, लेकिन इसमें स्पष्ट गाइड लाइन न होने के चलते संस्था को खोले जाने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही है। उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से जनपद के अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। जिसमें सभी तैयारियां पूर्ण होने का जिक्र करते हुए संस्था के खोले जाने की अनुमति देने की मांग की गई। कहा जा रहा है कि पत्र का जवाब आने के बाद दारुल उलूम को खोले जाने का एलान जारी किया जाएगा। इसके साथ ही यह भी बताया गया कि संस्था में पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावकों से भी संपर्क किया जा रहा है। बैठक में नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी, शिक्षा प्रभारी मौलाना खुर्शीद गयावी समेत संस्था के उस्ताद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें