फोटो कैप्शन।शुकतीर्थ हनुमद्धाम में हनुमान जी की प्रतिमा स्रोत आयोजक
मुजफ्फरनगर, मोरना। शुकतीर्थ स्थित हनुमद्धाम में श्री हनुमत जयंती महोत्सव की तैयारी चल रही है। मध्य प्रदेश और कोलकाता से आए कारीगरों ने हनुमान जी की प्रतिमा पर दो क्विंटल सिंदूर का चोला चढ़ाया। महोत्सव में 30 मार्च से 12 अप्रैल तक कथा व्यास आचार्य नर हरिदास महाराज कथा होगी।
महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद सरस्वती महाराज ने बताया कि कारीगरों ने 77 फीट ऊंची हनुमान जी की विशाल प्रतिमा पर चमेली के तेल व इत्र मिलाकर सिंदूर का चोला चढ़ाया है।
विश्व भर की वानर प्रजातियों की मूर्तियों की रंगाई पुताई की जा रही है। छह अप्रैल को श्री रामनवमी महोत्सव, सात अप्रैल को सांस्कृतिक कार्यक्रम, आठ अप्रैल को श्री शुकतीर्थ परिक्रमा व नौ को श्री सुंदरकांड महायज्ञ, 10 अप्रैल को नेत्र चिकित्सा शिविर, 11 को दिव्य विराट संत सम्मेलन व 12 अप्रैल को चरणाभिषेक होगा। 11 अप्रैल की शाम को दिव्य आरती व नगरी में हनुमान जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी।