फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर टोल वसूलने की तैयारी, निर्माण अधूरे

विज्ञापन
एनएच 58 पर टोल प्लाजा पर चल रहा कार्य । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
हाईवे पर टोल वसूलने की तैयारी, निर्माण अधूरे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/छपार। दिल्ली-दून नेशनल हाईवे-58 पर नवनिर्मित छपार टोल प्लाजा पर एनएचएआई द्वारा टोल वसूलने की पूरी तैयारी कर ली गई है, जबकि हाईवे से जुड़े निर्माण अभी अधूरे ही हैं। 31 दिसंबर की निर्धारित तिथि नजदीक आने के बावजूद अब तक बरला ओवरब्रिज अधूरा पड़ा है। साथ ही सड़क व डिवाइडर निर्माण कार्य भी पूरे नहीं हो सके है।ं कई स्थानों पर कट बने हैं तथा यातायात वन-वे चल रहा है।
दिल्ली-दून हाईवे पर मुजफ्फरनगर के सिसौना से रुड़की तक हाईवे निर्माण की शुरूआत 2010 में हुई थी। कुल 37 किलोमीटर लंबी इस परियोजना के लिए 95 करोड़ का बजट मंजूर किया गया था, जिसका शुरूआती ठेका ईरा कंपनी को दिया गया था। इसमें हाईवे निर्माण से जुड़े ओवरब्रिज, टोल प्लाजा, सड़कें, अंडरपास व डिवाइडर समेत अन्य निर्माण होने थे, लेकिन ईरा कंपनी इस प्रोजेक्ट को पूरा नहीं कर पाई। इसके चलते वर्ष 2019 में शेष रह गए निर्माण का ठेका गाजियाबाद की राजश्यामा कंस्ट्रक्शन कंपनी को देते हुए काम पूरा करने के लिए 31 दिसंबर की तिथि निर्धारित की गई थी। जिसके बाद एक जनवरी से छपार टोल प्लाजा पर टोल वसूल करने की तैयारी है।
विज्ञापन

करीब दस दिन पूर्व भी एनएचएआई ने राजश्यामा कंस्ट्रक्शन कंपनी को हर हाल में 31 दिसंबर तक काम पूरा करने के साथ ही 22 दिसंबर से छपार टोल प्लाजा पर टोल वसूली का ट्रायल शुरू करने के निर्देश दिए थे। निर्धारित तिथि पर भी अब तक हाईवे निर्माण पूरे नहीं किए जा सके हैं। न तो हाईवे पर बरला स्थित ओवरब्रिज पूरा हो सका है और न ही पुल के बराबर में बनने वाली सड़क ही तैयार की गई है। इसके अलावा, फलौदा में बनने वाला अंडरपास, डिवाइडर और अन्य निर्माण भी अब तक अधर में ही हैं। इसके बावजूद हाईवे अथॉरिटी द्वारा एक जनवरी 2021 से छपार प्लाजा पर टोल वसूूल करने की तैयारी में है।
राजश्यामा कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट इंचार्ज गौरव दीक्षित ने बताया कि टोल प्लाजा का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि सड़क व पुल का निर्माण हर हाल में 31 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

एनएचएआई के परियोजना निदेशक प्रदीप गोसाईं का कहना है कि दिसंबर के अंत तक हाईवे के सभी निर्माण कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। इसके बाद टोल की नीलामी कराकर जनवरी से टोल वसूली शुरू कर दी जाएगी। 31 दिसंबर की निर्धारित तिथि तक निर्माण पूरा करने के लिए राजश्यामा कंस्ट्रक्शन को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें