फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ड्यूटी चार्ट पर गार्ड लिखने के विरोध में पीआरडी जवानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ड्यूटी चार्ट पर ''जवान'' के बजाए ''गार्ड'' शब्द के प्रयोग का विरोध करते हुए पीआरडी (प्रांतीय रक्षा दल) जवानों ने विकास भवन में जोरदार प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी की ओर से जारी पत्र में उन्हें जवान नहीं माना गया।
विज्ञापन

पत्र में पीआरडी जवान के बजाए ''पीआरडी गार्ड'' लिखा गया। जिस पर आपत्ति जताते हुए जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी कार्यालय के अंतर्गत आने वाले सैंकड़ों पीआरडी जवान रविवार को विकास भवन में एकत्र हुए। वहां उन्होंने जोरदार प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी उनके विरुद्ध साजिश रच रहे हैं। विकास भवन में प्रदर्शन करते हुए पीआरडी जवानों ने कहा कि ''गार्ड'' शब्द उनकी पहचान और सम्मान को ठेस पहुंचाता है। वे इस लैटर में ''गार्ड'' शब्द को हटाने की मांग कर रहे हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक यह शब्द नहीं हटाया जाता, वे काम पर नहीं लौटेंगे। प्रदर्शन में महिला पीआरडी जवान भी शामिल रहीं। हंगामे की जानकारी पर ज़िला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी विशाल कुमार ने क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अजय कुमार और सुधा को मौके पर भेजा। जिन्होंने नाराज पीआरडी जवानों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन


विशाल कुमार ने बताया कि पीआरडी जवानों की ड्यूटी पोर्टल से आनलाइन जारी होती है। 28 नवंबर को ड्यूटी लैटर जारी हुआ तो उसमें गार्ड शब्द का प्रयोग किया गया। बताया कि पत्र में गार्ड शब्द को लेकर पीआरडी जवान नाराज हो गए। उन्होंने बताया कि ड्यूृटी पत्र निदेशालय स्तर से जारी होता है। शनिवार ओर रविवार को निदेशालय में अवकाश रहता है। रविवार को निदेशालय खुलने पर वह मामले की जानकारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें