फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नायब तहसीलदार की गाड़ी खराब, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। जानसठ मार्ग रेलवे ओवरब्रिज पर नायब तहसीलदार की गाड़ी खराब हो गई। गाड़ी खराब होने से जानसठ रोड पर पुल के दोनों ओर वाहनों का जाम लग गया। पुलिस ने धक्का लगा कर गाड़ी को पुल से हटवाया। इसके बाद यातायात करीब एक घंटे बाद सुचारु हो सका। तहसील में नायब तहसीलदार की गाड़ी खस्ताहाल है। रविवार को चालक बालेंद्र कुमार गाड़ी लेकर नगर की ओर जा रहा था। जब वह जानसठ मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंचा तो गाड़ी खराब हो गई। गाड़ी खराब होने से पुल के दोनों ओर वाहनों का जाम लग गया। पुलिस ने गाड़ी को धक्का लगा कर पुल से हटवा कर यातायात सुचारु कराया। इस दौरान रेलवे पुल पर जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नायब तहसीलदार की गाड़ी के चालक बालेंद्र कुूमार ने बताया कि गाड़ी पुरानी हो गई है। यह अक्सर खराब ही रहती है। रविवार को छुटटी होने के कारण वह गाड़ी को ठीक कराने के लिए मिस्त्री की दुकान पर ले जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें