फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानसठ में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट रही

विज्ञापन
जानसठ में जुमे की नमाज को लेकर मौजूद अधिकारी व पुलिस बल। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
जानसठ। कस्बे व आसपास के क्षेत्र में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। सुरक्षा को लेकर कस्बे में धार्मिक स्थलों के पास भारी पुलिस व पीएसी बल तैनात रहा। नागरिकता संशोधन काननू को दूसरे वर्ग के लोगों ने जुमे को एक दिन का रोजा रखकर विरोध जताया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कस्बे व क्षेत्र में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस व प्रशासन अलर्ट रहा। सुबह से ही कस्बे में एसडीएम कुलदीप मीणा, सीओ धनंजय कुशवाह व इंस्पेक्टर योगेश शर्मा पुलिस बल के साथ गश्त करते रहे। तालीम उल कुरान मदरसा व तैय्यबा मदरसा के आसपास भारी संख्या में पुलिस व पीएसी बल तैनात किया गया। एसडीएम व सीओ गढ़ी तिराहे पर भारी पुलिस बल के साथ डेरा डाल कर बैठ रहे। जुमे की नमाज के वक्त पर बाजार में लोगों की आवाजाही कम हो गई थी। जुमे की नमाज के बाद दूसरे वर्ग के लोगों के शांतिपूर्वक घर लौटने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। क्षेत्र के गांव काटका में दूसरे वर्ग के लोगों ने रोजा रखकर विरोध प्रकट किया गया। इंस्पेक्टर योगेश वर्मा ने बताया कि क्षेत्र के सभी गांवों में शांति पूर्वक जुमे की नमाज संपन्न हुई।
सीसीटीवी कैमरे लगाकर रखी गई नजर
एसडीएम कुलदीप मीणा व सीओ धनंजय कुशवाह ने नगर पंचायत से कस्बे के मेन चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगवाकर आने जाने वाले व्यक्तियों पर नजर रखनी शुरू की। अधिकारी कैमरे के जरिए नमाज पढ़ऩे आने जाने वाले लोगों पर पैनी नजर गड़ाए रहे, जिससे कोई असामाजिक तत्व नमाज पढ़ऩे वाले लोगों के बीच शांति व्यवस्था भंग ना कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें