फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमे की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न, अनिश्चितता भरा रहा माहौल

विज्ञापन
खतौली में जानसठ तिराहे पर जुमे की नमाज को लेकर ड्रोन कैमरे से की गई निगरानी। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
खतौली। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में 20 दिसंबर को हुए प्रदर्शन को देखते हुए जुमे की नमाज को लेकर लोगों में अनिश्चितता भरा माहौल रहा। मस्जिदों के बाहर भारी पुलिस एवं पीएसी तैनात रही। पुलिस की नगर में चाक चौबंद व्यवस्था रही। ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। इसके बावजूद जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। नमाज के बाद कोई प्रदर्शन नहीं हुआ और न ही पुलिस प्रशासन को कोई ज्ञापन सौंपा गया। जानसठ तिराहे पर पुलिस प्रशासन के साथ दो वर्गों के प्रमुख लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर सुबह से ही पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया था। एसडीएम अजय कुमार, सीओ आशीष प्रताप सिंह व इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने पुलिस बल को साथ लेकर संवेदनशील इलाकों में गश्त किया। नगर की सभी मस्जिदों पर भारी पुलिस एवं पीएसी को तैनात किया गया था। जानसठ तिराहे पर जुमे की नमाज के दौरान एसडीएम एवं सीओ पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। जानसठ तिराहे पर पुलिस कैंप में पुलिस प्रशासन के साथ नगर के दोनों वर्गों के प्रमुख लोग मौजूद रहे। सभी लोगों ने पुलिस प्रशासन को शांति व्यवस्था बनाने में अपने सहयोग का आश्वासन दिया। ड्रोन कैमरे से भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निगरानी कराई गई। हालांकि लोगों में अनिश्चितता भरा माहौल रहा। जुमे की नमाज शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई। जुमेे की नमाज के बाद किसी तरह का कोई विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ। पुलिस प्रशासन को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में कोई ज्ञापन भी नहीं सौंपा गया। जुमे की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें