फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन का संपर्क टूटा, मची अफरातफरी

विज्ञापन
खतौली में जानसठ तिराहे पर जुमे की नमाज के दौरान ड्रोन कैमरे से निगरानी कराई गई। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से मंगवाए गए ड्रोन का कंट्रोल से संपर्क टूटने पर पुलिस में अफरातफरी मच गई। ड्रोन को तलाश करने के लिए पुलिस दौड़ पड़ी। काफी देर बाद ड्रोन जीपीएस के संपर्क में आया।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के लिए ड्रोन मंगवाया गया था। उन्होंने ढाकन चौक पर ड्रोन को चलवा कर देखा। काफी ऊंचाई पर पहुंचने पर ड्रोन का जीपीएस कंट्रोल से संपर्क टूट गया और दिखाई देना बंद हो गया। जिससे पुलिस में अफरातफरी मच गई। पुलिसकर्मी ड्रोन को तलाश करने के लिए दौड़ पड़े। काफी देर बाद ड्रोन जीपीएस के संपर्क में आया। पुलिस के मुताबिक ड्रोन की कीमत 1.60 लाख रुपये है। अगर ड्रोन आकाश में गुम होकर कही गिरकर खो जाता तो उसके मालिक को नुकसान उठाना पड़ जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें