फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज किसान कुंभ में जुटेंगे क्षेत्र के किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। किसानों के उत्पीड़न के खिलाफ प्रयागराज में आयोजित होने वाले भाकियू के नेतृत्व में तीन दिवसीय किसान कुंभ में क्षेत्र से सैकड़ों किसान शिरकत करेंगे। किसानों की समस्याओं को लेकर कार्यकर्ताओं ने रूपरेखा तैयार की।
विज्ञापन

बुधवार को कस्बे में सदर तहसील अध्यक्ष विकास शर्मा ने ब्लॉक के किसानों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि सरकार किसानों के साथ छलावा कर रही है। गन्ने का दाम नहीं बढ़ाए जाने से किसानों को लागत के अनुपात में दाम नहीं मिल पा रहा है। समय से गन्ने की पर्चियों का वितरण नहीं होने से काफी किसान गेहूं बुवाई में पिछड़ गए हैं। 11 जनवरी को मुजफ्फरनगर में रेल का चक्का जाम कर सरकार के खिलाफ बिगुल फूंका जाएगा। वहीं 16 जनवरी से तीन दिवसीय किसान कुंभ चिंतन शिविर में चरथावल क्षेत्र से सैकड़ों किसान 15 जनवरी की शाम को रेलवे स्टेशन से प्रयागराज के लिए कूच करेंगे। इन दोनों कार्यक्रमों के लिए पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया। सरफराज त्यागी, पवन त्यागी, सुरेश शर्मा, ताजीम, दीपक त्यागी, मोहन राणा, गौरव कुमार, सोनू त्यागी, अभिषेक, मामचंद सिंह, शाहबाद त्यागी, पप्पू राणा, ब्रजपाल सिंह, अरुण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें