फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की बरामद न हुई तो होगी महापंचायत: प्रजापति

विज्ञापन
कलेकट्रेट में धरना प्रदर्शन करते राष्ट्रीय पिछडा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
लड़की बरामद न हुई तो होगी महापंचायत: प्रजापति
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने कहा कि 15 दिन पूर्व अगवा लड़की बरामद नहीं हुई तो महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने मामले को धर्मांतरण से जुड़ा बताते हुए युवती की सकुशल बरामदगी की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के कार्यालय पर सदर बाजार में हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने कहा कि 15 दिन पूर्व दूसरे वर्ग के युवक ने समाज की नाबालिग लड़की का अपहरण कर ले गया है। पीड़ित परिवार ने शहर कोतवाली में तहरीर दी थी, लेकिन 15 दिन बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हैं। उन्होंने चेतावनी के साथ मांग की है कि अगर प्रशासन ने लड़की को चार दिन के भीतर बरामद नहीं किया गया तो मोर्चा रणनीति बनाकर महापंचायत करेगा। इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। बैठक में रामनिवास प्रजापति एडवोकेट, जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह पाल, श्याम सुंदर प्रजापति, महिला नेता कृष्णा प्रजापति, महिला जिलाध्यक्ष रीता सैनी, प्रजापति महासभा अध्यक्ष प्रमोद प्रजापति, डॉ रविन प्रजापति, राजेश पाल, कुलदीप कश्यप, दीपक कश्यप, वरिष्ठ नेता नरेश पांचाल, पूरन सैनी, विनोद पाल, गौरव पाल, सचिन कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें