मुजफ्फरनगर। दीपचंद्र ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कक्षा-9 की छात्रा प्रज्ञा सैनी ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा ने बताया कि कक्षा-9 की अदिति सिंह ने 88.3 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में दूसरे स्थान पर रहीं। कक्षा-6 में चिरंजीव सैनी प्रथम, चेतन सैनी द्वितीय और नीशू तीसरे स्थान पर रहीं। कक्षा-7 में देव प्रथम, तनिश पाल द्वितीय और संतलाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। कक्षा-8 में आर्यन उपाध्याय प्रथम, नितिन कुमार द्वितीय और अभिनव ने तीसरा स्थान हासिल किया।
सीनियर वर्ग के कक्षा-11 विज्ञान में सिम्मी चौधरी प्रथम, रौनक कसाना द्वितीय रहे। वाणिज्य वर्ग में वंश कुमार प्रथम, रितिका द्वितीय स्थान पर रहे। कक्षा-9 में अन्नु गोस्वामी प्रथम स्थान और विद्यालय में तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि नए सत्र के प्रवेश शुरू कर दिए गए हैं।