फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के पति ने मफलर गले में डालकर घसीटा, फूफा ने जूते से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव बिहारगढ़ में एक युवक को जूते से पीटने व प्रधान पति द्वारा एक युवक के गले में मफलर डालकर घसीटने का वीडियो वायरल हुआ है। जो चर्चा का विषय बना है। उधर, इसी मामले में एक युवती ने प्रधान पति व उसके फूफा पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती को मेडिकल के लिए भेजा है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

बिहारगढ़ में रहने वाला दलित जबर सिंह ने रविवार को रास्ते में खड़ी अपनी भतीजी कोमल के साथ उसने गाली-गलौज कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान प्रधान के पति संजय चौहान अपने फूफा ओम प्रकाश के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों ने जबर सिंह को ऐसा न करने को लेकर समझाना शुरू किया, लेकिन वह नहीं माना, बल्कि उसने दोनों के साथ गाली गलौज कर दी। आरोप है कि तब प्रधान के पति ने उसके गले में मफलर डालकर उसे घसीट कर अपने घर ले जाने का प्रयास किया। जबर सिंह सड़क पर लेट गया, इसी दौरान संजय चौहान केे फूफा ने जबर सिंह की जूते से पिटाई शुरू कर दी। इससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद कुछ लोग वहां पहुंचे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, तब पुलिस जबर सिंह व ओम प्रकाश को थाने ले आई।
उधर, काजल अपनी मां के साथ थाने जा पहुंची। उसने प्रधान के पति व ओम प्रकाश पर मारपीट का आरोप लगा दिया। पुलिस ने उसे मेडिकल के लिये भेज दिया। थाना प्रभारी पंकज राय का कहना है कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जायेगी। दोनों पक्षों के दो लोग पुलिस हिरासत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें