फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच टीम के सामने भिड़े प्रधान और शिकायतकर्ता पक्ष के लोग

विज्ञापन
खेड़ामुगल में विकास कार्यों की जांच करती टीम के सामने हंगामा करते लोग - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
जांच टीम के सामने भिड़े प्रधान और शिकायतकर्ता पक्ष के लोग
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। खेडामुगल में शनिवार को विकास कार्यों की जांच करने पहुंची टीम के सामने ही ग्राम प्रधान के समर्थकों और शिकायतकर्ता पक्ष के बीच हंगामा हो गया। बावजूद इसके टीम ने गांव की एक-एक सड़क की बारीकी से जांच की। टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि खेड़ामुगल निवासी माणिक, रामकुमार, चौधरी अंकुर, विपिन और नरेंद्र सिंह आदि ने डीएम आलोक कुमार पांडेय के यहां प्रार्थना पत्र देते हुए बताया था कि ग्राम प्रधान सलीम अहमद द्वारा सड़क, एलईडी लाइट, हैंडपंप बोरिंग समेत कई कार्यों के निर्माण में भारी अनियमितता की गई है। जिस पर डीएम ने जिला कृषि अधिकारी धीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम का गठन कर उन्हें मामले की जांच सौंपी थी। इसी क्रम में शनिवार को टीम विकास कार्यों की जांच करने गांव पहुंची थी। टीम ने करीब 6 घंटे तक एक-एक निर्माणाधीन सड़क की जांच की। जांच के दौरान ग्राम प्रधान समर्थकों और शिकायतकर्ता पक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ। कई ग्रामीणों का आरोप था कि ग्राम प्रधान विकास कार्यों के नाम पर केवल अपनी जेब भरने में लगे हैं। आरोप लगाया कि विकास कार्यों के लिए आए पैसों का ग्राम प्रधान द्वारा दुरूपयोग किया गया। उधर, ग्राम प्रधान सलीम अहमद का कहना था कि गांव की राजनीतिक रंजिश के चलते उन्हें बेवजह निशाना बनाया जा रहा है। गांव में सभी वर्ग के लोगों के लिए बिना भेदभाव के कार्य कराए गए हैं। वहीं, जांच अधिकारी ने बताया कि विकास कार्यों की निष्पक्षता से जांच की गई है। रिपोर्ट तैयार होने के बाद उसे डीएम को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें