फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत मीटर टीम का विरोध

Tue, 09 Feb 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी/खतौली। गांव रतनपुरी में आयोजित ग्रामीणों की पंचायत में प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि वे किसी भी सूरत में मीटर नहीं लगवाएंगे। न ही मीटर लगाने वाली टीम को गांव में घुसने देंगे।
विज्ञापन


भाकियू ब्लाक अध्यक्ष कपिल सोम के आवास पर सोमवार को ग्रामीणों की पंचायत आयोजित की गई। जिसमें दर्जनों ग्रामीणों ने भाग लिया। भाकियू नेता कपिल सोम ने कहा कि पूरे प्रदेश के अन्य जिलों में कहीं भी गांवों में बिजली के मीटर नहीं लगवाए जा रहे हैं। एक मात्र मुजफ्फरनगर में ही जिलाधिकारी द्वारा ग्रामीणों पर मीटर लगवाने का दबाव दिया जा रहा है। गांव में किसी भी सूरत में के मीटर नहीं लगने देंगे। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बिजली मीटर टीम गांव में पहुंची तो उसको भाग दिया जाएगा।

अध्यक्षता धनप्रकाश शर्मा ने की तथा संचालन कपिल सोम ने किया। पूर्व प्रधान सतपाल सिंह, रविकांत, जगबीर, संदीप, विक्रम सोम, विनोद, मदन गहलौत, प्रदीप, राजबहादुर, जगदीश, धूलि, राजेश मूंछ, मामचंद, श्रीपाल, सतेंद्र सोम, जगपाल, रामेश्वर, कुंवर सिंह, राजेंद्र, नरेश जैन, हंसराज, अनंगपाल, चंद्रपाल कश्यप, जसबीर प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मीटर बदलने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप
मुजफ्फरनगर। विद्युत निगम की ओर से घरों में मीटर लगाने और बदलने का काम किया जा रहा है। सोमवार को विभाग का प्राइवेट कर्मचारी सर्राफा बाजार में पहुंचा। इसी दौरान लोग मोहल्ले में जमा हो गए। उनका आरोप था कि मीटर लगाने के नाम 1500 रुपये मांगे जा रहे हैं।

मामले का पता चलने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। अखिल भारतीय वैश्य महासभा के प्रदेश महामंत्री एवं सपा नेता सचिन अग्रवाल के साथ समर्थक पहुंच गए। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और शहर कोतवाली ले आई। यहां पर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना था कि छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें