फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में बिजली ने रुलाया

Sun, 15 May 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में बिजली के लिए हंगामा करते नागरिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीषण गर्मी में बिजली की कटौती ने आमजन के पसीने छुड़ा दिए हैं। विद्युत निगम के अधिकारियों का 20 घंटे आपूर्ति का दावा खोखला साबित हो रहा है। अधिकारी जहां मात्र चार घंटे कट की बात कहते हैं, वहीं निर्धारित समय से अलग किसी भी समय कट हो जाता है। 
विज्ञापन


शासन ने शहर को 20 घंटे बिजली आपूर्ति के आदेश कर रखे हैं। डीएम से लेकर अधीक्षण अभियंता तक सभी शासन के आदेश की पुष्टि करते हैं। 24 घंटे में से केवल चार घंटे के कट का समय रखा गया है। इसमें सुबह नौ से 11 बजे तक और शाम को चार बजे से छह बजे तक का कट निर्धारित किया गया है।

अधिकारी भी यह दावा करते हैं कि इसके अलावा कोई कट नहीं है। इसके बावजूद शहर में रात्रि में प्रतिदिन दस बजे कट लग रहा है। एक घंटा बिजली गायब रहती है। इसके अलावा रात्रि में भी किसी भी समय बिजली का कट हो जाता है। सुबह के समय भी कट आम बात हो गया है। शहर में 16 घंटे भी बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है।  
विज्ञापन


अधिक लोड होने पर करते हैं कट :  एक्सईएन
अधिशासी अभियंता नगर केसी पुरी ने बताया कि शहर में 20 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल है। मजबूरी में अधिक लोड होने पर ही अलग से कट करना पड़ता है। बावजूद इसके 18 से 19 घंटे के बीच बिजली दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें