देवबंद मंडी समिति में स्टॉल पर आलू प्याज खरीदते लोग
- फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। त्योहारी सीजन में जहां आलू व प्याज आदि सब्जियों के दाम ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है। वहीं, शनिवार को नवीन मंडी परिसर में अधिकारियों ने निरीक्षण कर सब्जियों के भाव की समीक्षा की।
सब्जियों का राजा आलू जहां बाजार में 50 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं, प्याज व टमाटर के एकाएक बढ़े दाम ने लोगों का जायका दिया है। सब्जियों को निर्धारित मूल्य पर बेचने के लिए शासन के आदेश पर शनिवार को नवीन मंडी परिसर में स्टाल लगवाए गए। मंडी समिति के सचिव अरविंद कुमार शर्मा व आपूर्ति निरीक्षक दिनेश चंद्र ने निरीक्षण किया। सचिव बताया कि मैसर्स अंसारी (आलू प्याज कंपनी), मैसर्स गुलशन एंड कम्पनी, मैसर्स ए.के, कंपनी, मैसर्स सुहैलमान कंपनी का उनके द्वारा निरीक्षण किया गया। आढ़तियों ने बताया कि आलू 27 से 30 रुपये किलो, प्याज 30 रुपये किलो और टमाटर 23 रुपये प्रति किलो के भाव से बेचे जा रहे हैं। उन्होंने आढ़तियों से निर्धारित मूल्य पर आलू प्याज समेत अन्य सब्जियों की बिक्री करने को निर्देशित किया। सचिव ने बताया कि शासन के आदेश पर थोक भाव से आलू प्याज खरीदने को मंडी परिसर में स्टाल भी लगाए गए हैं। कहा कि यदि कोई निर्धारित मूल्य से अधिक में सामान बेचता पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मंडी समिति में लगे स्टाल पर आलू प्याज समेत अन्य सब्जियों के भाव की समीक्षा करते अधिकारी- फोटो : DEVBAND