फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई लाख के इनामी विकास दुबे के पोस्टर चस्पा किउ

विज्ञापन
विज्ञापन
ढाई लाख के इनामी विकास दुबे के पोस्टर चस्पा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/बुढा़ना। कानपुर में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले ढाई लाख का इनामी कुख्यात विकास दुबे को लेकर जनपद पुलिस को भी अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी अभिषेक यादव ने सभी थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश करने और बॉर्डर पर कड़ाई से चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, जनपद के सभी थानों में विकास दुबे के फोटो वाले पोस्टर भी चस्पा कर लोगों से उक्त व्यक्ति के क्षेत्र में दिखाई देने पर तत्काल संबंधित थाना पुलिस को सूचना देने के लिए अपील की जा रही है। उधर, बुढ़ाना में इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने भी फरार अभियुक्त विकास दुबे की तलाश के पोस्टर कस्बे में चस्पा करवाए। फोटो लगे पोस्टर में प्रभारी निरीक्षक का मोबाइल नंबर भी लिखा गया है। हत्यारे के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर आम नागरिकों से सूचना देने की अपील की गई है। पोस्टर के संबंध में इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने बताया कि सूचना देने वाले का नाम व नंबर गोपनीय रखा जाएगा। शासन द्वारा घोषित धनराशि भी इनाम के रूप में सूचना देने वाले को दिलवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें