फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास दूबे की तलाश में चेकिंग अभियान जारी

विज्ञापन
शहर में कुख्यात विकास दुबे के पोस्टर चस्पा करती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पांच लाख के ईनामी विकास दुबे के पोस्टर चस्पा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कानपुर में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले पांच लाख के इनामी हो चुके विकास दुबे की तलाश में बुधवार को भी जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

जनपद के मीरापुर क्षेत्र में गंगा बैराज से लेकर बीआईटी चेकपोस्ट तक बुधवार को भी भारी फोर्स ने बैरियर लगाकर सभी वाहनों की जांच की और मास्क उतरवाकर राहगीरों से पूछताछ की। इसके साथ ही शहर समेत तितावी, जानसठ समेत पूरे जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में बुधवार को इनामी विकास के फोटो लगे पोस्टर भी चस्पा किए गए। उक्त पोस्टर के जरिये लोगों से इनामी विकास दूबे के बारे में कोई भी जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दिए जाने की अपील की गई है। शहर क्षेत्र में भी मंगलवार रात विकास दूबे को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन अब तक पांच लाख के इनामी की किसी तरह की सूचना नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें