खतौली में अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स, अभियान के तहत नगर के श्रीराम पब्लिक स्कूल में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। छात्राओं ने अपने मन के भावों को पोस्टर पर उकेरे। छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के अलावा कन्या भ्रूण हत्या के विरुद्ध आवाज उठाने की शपथ ली। इस मौके पर स्कूल की शिक्षिकाएं शपथपत्र भरकर इस अभियान से जुड़ीं। स्कूल के सभागार में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्या जेबा सिद्दीकी ने किया।
शिक्षिकाएं शपथपत्र के माध्यम से जुड़ीं
श्रीराम पब्लिक स्कूल की शिक्षिकाएं बबीता, साक्षी, पारुल, प्रीति ग्रेड, दीपांशी, सविता, पूजा भारती, वंदना शर्मा, सीमा रानी, ऊषा, अदिति जैन, सीमा भाटिया, संध्या, रिचि चौधरी, शिवानी, विनीता पुंडीर, रंजना, पूजा, ममता शर्मा, वसुधा विद्या, ईशा भाटिया, रश्मि जैन, अमिता प्रजापति, रुपा वर्मा, प्रीति शर्मा, साधना शर्मा, अनु, मंजू शर्मा ने अमर उजाला के इस अभियान को सराहनीय कदम बताया है। सभी शिक्षिकाएं इस अभियान के तहत शपथपत्र के माध्यम से जुड़ीं। शिक्षिकाओं ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में वे अपनी भागीदारी निभाएंगी।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समाज को भी आगे आना चाहिए। बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाएं, ताकि वे आगे बढ़कर समाज और देश का नाम रोशन कर सकें। अमर उजाला का यह अनूठा कार्यक्रम सराहनीय कदम है। इस अभियान से महिलाओं को जुड़ना चाहिए -प्रवीन चंद्रवंशी, नवीन चंद्रवंशी, प्रबंधक।
बेटियों को भी लडक़ों के सामान ही समझना चाहिए। सर्वसमाज के लोगों को बेटियों को भी बेटों के समान ही शिक्षा ग्रहण करानी चाहिए। कन्या भ्रूण हत्या के विरुद्ध सर्वसमाज के लोग आवाज उठाएं। उन्होंने अमर उजाला के इस अभियान की प्रशंसा की। जेबा सिद्दीकी, प्रधानाचार्या।
छात्रा ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की सुंदर पेंटिंग बनाई, जिसमें उसने समाज को संदेश दिया कि कन्या भ्रूण हत्या का समाज को विरोध करना चाहिए। बेटियों को बोझ नहीं समझना चाहिए। बेटियों को भी उच्च शिक्षा दिलाई जानी चाहिए -प्रिंसी आर्य, छात्रा।