वहीं मोहल्ला किदवईनगर स्थित ससुराल में बच्चों को जहरीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर खुद भी पीने वाली गुलशन व उसके मासूम बेटे रिहान के शवों को मंगलवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद मायके वाले गांव न्याजूपुरा ले गए। उसका शौहर राशिद व अन्य ससुराल पक्ष के लोग भी गुलशन के मायके पहुंचे, जहां मृतकों के चेहरे उन्हें दिखाए गए। इसके बाद गमगीन माहौल में शवों को सुपुर्दे-खाक कर दिया गया।
इन्होंने कहा...
इंस्पेक्टर अनिल कपरवान का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में महिला द्वारा खुद ही बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में जहर देने व खुद भी पीने की बात सामने आ रही है। जांच के दौरान घटना के समय पति राशिद के गांव रथेड़ी में शादी-समारोह में मौजूद होने की बात सामने आ रही है। मायके पक्ष द्वारा फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आती है तो उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/