चौकड़ा तालाब की जमीन से अवैध कब्जा हटवाती टीम
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
तालाब की जमीन से कब्जा हटवाया
मुजफ्फरनगर, चरथावल। एसडीएम सदर दीपक कुमार के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने अरसे से तालाब की जमीन पर चले आ रहे कब्जे को हटवाया। नायब तहसीलदार राजकुमार की मौजूदगी में मौके पर खड़ी गेहूं की फसल को जुतवा दिया गया।
विकास खंड क्षेत्र के गांव चौकड़ा में एक किसान ने कई वर्षों से जोहड़ की जमीन पर करीब दो बीघा पर कब्जा कर रखा था। राजस्व विभाग ने अवैध कब्जा हटवाने के लिए किसान को कई बार नोटिस दिया। खुद कब्जा नहीं हटवाने के कारण शनिवार को नायब तहसीलदार राजकुमार के नेतृत्व में राजस्व विभाग और पुलिस ने कब्जा हटवाया। गेहूूं की खड़ी फसल को ट्रैक्टर से जुतवा दिया। टीम में कानूनगो रामनारायण, कमल किशोर और प्रवीण गुप्ता आदि मौजूद रहें। एसडीएम ने बीडीओ को कब्जामुक्त जमीन पर तालाब खोदवाने के निर्देश दिए।