फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म की अश्लील क्लिप-फोटो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म कर अश्लील फोटो वायरल किए
विज्ञापन

मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। कस्बा निवासी किशोरी को प्रेम संबंधों की आड़ में मिलने के लिए बुलाकर प्रेमी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से फोटो खींच लिए। प्रेमी द्वारा सोशल मीडिया पर किशोरी के अश्लील फोटो वायरल करने के बाद घटना का खुलासा हुुआ। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के एक मोहल्ला निवासी किशोरी की क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी है। वहां आने-जाने के दौरान किशोरी के उस गांव निवासी युवक से प्रेम संबंध बन गए थे। आरोप है कि 11 जून को युवक ने किशोरी को मिलने के लिए रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक कमरे पर बुलाया था, जहां उसने किशोरी को डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक ने मोबाइल से किशोरी के अश्लील फोटो और वीडियो क्लिप भी बना ली। बाद में आरोपी ने किशोरी के ये अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। किशोरी के अश्लील फोटो वायरल होने की जानकारी मिलने पर पीड़ित परिजनों के होश उड़ गए। बुधवार शाम परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी विदुर के खिलाफ नामजद तहरीर दी। एसओ मनोज चाहल ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें