फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए पूनम की हत्या का आरोप

विज्ञापन
कोतवाली में तहरीर देने पहुंचे मृतका पूनम के भाई - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
दहेज के लिए पूनम की हत्या का आरोप
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। घलौली गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिलने के मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। मृतका पूनम के भाइयों ने आरोप लगाया कि बहनोई सहित ससुरालियों ने दहेज की मांग के चलते बहन की हत्या की है।
मुजफ्फरनगर के थाना मंसूरपुर के मुबारिकपुर गांव निवासी रवित ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि तीन वर्ष पूर्व बहन पूनम उर्फ अन्नू की शादी मुख्यमंत्री विवाह योजना के तहत घलौली गांव निवासी नवबहार के साथ की थी। आरोप है कि शादी में दिए गए दहेज से ससुराल के लोग खुश नहीं थे। इसी के चलते वह पूनम का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने लगे। इस बीच उन्होंने उसे मारपीट कर घर भेज दिया और 50 हजार रुपये लेकर आने को कहा। उन्होंने उधार पैसे लेकर बहन को ससुराल भेज दिया। रवित के मुताबिक पिछले काफी समय से वह पूनम पर बाइक और दो लाख रुपये लेकर आने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन

बताया कि बुधवार को बहनोई नवबहार ने फोन कर बताया कि बहन की तबीयत ज्यादा खराब है। जब वह वहां पहुंचा तो बहन मृत अवस्था में मिली। रवित ने ससुरालियों पर पूनम की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। रवित के साथ उसका भाई सुमित, ऋतिक और अरुण सहित अन्य गांव के लोग भी थे।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को पूनम उर्फ अन्नू का शव कमरे में बने रोशनदान में दुपट्टे से लटका हुआ था। जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नवबहार को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें