फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बढ़ा प्रदूषण, एक्यूआई 303 पर

विज्ञापन
भोपा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह छाए कोहरे के दौरान जाता वाहन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
फिर बढ़ा प्रदूषण, एक्यूआई 303 पर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में एक बार फिर प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। सुबह घने कोहरे के कारण एयर क्वालिटी इंडेक्स 303 पर पहुंच गया है। उधर, डेढ़ माह बीतने के बावजूद एयर क्वालिटी इंडेक्स की ऑनलाइन रीडिंग लेने वाली मशीन नहीं हो सकी है। विभाग अभी भी मैनुअल रीडिंग ले रहा है।
दिवाली के बाद अचानक जिले में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया था और एक्यूआई 450 तक पहुंच गया था। कुछ दिन पहले बारिश होने से आसमान साफ हो गया था तथा धुंध पूरी तरह छंट गई थी। मौसम साफ हो जाने से एयर क्वालिटी इंडेक्स भी 200 से नीचे आ गया था। हालांकि बीते कुछ दिनों से एक बार फिर प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। शुक्रवार को नगर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 303 पर रहा। यह बेहद खराब स्तर है। सुबह भी वातावरण में धुंध छाई हुई थी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय के अवर अभियंता विपुल कुमार ने बताया कि सुबह कोहरा छाने तथा हवा नहीं चलने के कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। प्रदूषण को कम करने के लिए नगर में पानी का छिड़काव भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन

स्मॉग से परेशान हो रहे श्वांस रोगी
मुजफ्फरनगर। बीते कई दिनों से सुबह स्मॉग छा रहा है। तापमान में कमी के साथ ही स्मॉग से श्वांस रोगी परेशान हो रहे हैं। सुबह घूमने जाने वालों को दिक्कतें होने लगी है। कोहरे के कारण कंपनी बाग में घूमने आने वालों की संख्या काफी कम हो गई है, जो आते हैं वे भी काफी देरी से पहुंचते हैं।
बढ़ रही ठंड भी कर रही परेशान
मुजफ्फरनगर। स्मॉग के साथ ही ठंड में भी इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 25 डिग्री तथा न्यूनतम 7.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। तापमान में आ रही कमी बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर भारी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

कोहरे में घूमने न जाएं
मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल में वरिष्ठ फिजिशयन डा. लोकेश चंद गुप्ता बताते हैं कि यदि स्मॉग बढ़ रहा है तो ऐसे में घूमने नहीं जाना चाहिए। विशेष रूप से एलर्जी एवं दमा रोगियों के लिए यह खतरनाक हो सकता है। बुजुर्गों को प्रदूषण एवं ठंड में सावधानी बरतनी चाहिए। यदि धुंध के समय घर से बाहर जाना जरूरी है तो मास्क लगाकर जाएं तथा ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें।
-------
एक्यूूआई के मानक
0 से 50 तक अच्छा
51 से 100 तक संतोषजनक
101 से 200 तक मध्यम
201 से 300 तक खराब
301 से 400 तक बहुत खराब
401 से ऊपर गंभीर।

भोपा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह छाए कोहरे के दौरान गुजरते वाहन।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें