फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढ़ाना विधान सभा क्षेत्र में मतदान की तैयारी पूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना विधानसभा में 407 बूथ पर होगा मतदान
विज्ञापन

बुढ़ाना। विधान सभा क्षेत्र के सभी 105 गांवों में प्रशासन ने मतदान की तैयारी पूरी कर ली है। बुढ़ाना विधान सभा में 375471 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सभी मतदान स्थलों पर कर्मचारी व पुलिस फोर्स पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

बुढ़ाना विधान सभा में बृहस्पतिवार को होने वाले मतदान को लेकर प्रेक्षक अरिंदम दाकुआ सभी संवेदनशील मतदान स्थलों का निरीक्षण कर चुके हैं। सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान स्थल पर पहुंच रही हैं। चुनाव अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि बुढ़ाना विधान सभा में 375471 मतदाता हैं। जिनमें 202996 पुरुष मतदाता तथा 172468 महिला मतदाता हैं। सात मंगलामुखी मतदाता हैं। विधान सभा क्षेत्र में मतदान हेतु 407 बूथ बनाएं गए हैं। उन्होंने बताया कि चार जोनल मजिस्ट्रेट तथा 33 सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान के दौरान अपने-अपने क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने अथवा झगड़ा करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें