फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मारपीट की रिपोर्ट दर्ज न करने पर कोतवाली में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। विश्व हिंदू परिषद के जिला सह संपर्क प्रमुख संजय शर्मा के बेटे लक्ष्य से मारपीट व फायरिंग करने के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने नई मंडी कोतवाली पर रात में धरना दे दिया। कोतवाली प्रभारी के लाइन हाजिर करने की मांग की। चेतावनी दी कि जब मांग पूरी नही होती तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

हिंदू संगठन के नेता का बेटा 17 जनवरी भोपा रोड पर एसडी कॉलेज के मैदान में अपने साथियों के साथ मौजूद था। इसी दौरान कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि फायरिंग भी की गई। इस मामले में कार्रवाई न होने से नाराज हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता रात में नई मंडी कोतवाली पहुंचे और धरना देकर बैठ गए। नारेबाजी भी की। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री सोहनवीर सिंह ने कहा कि घटना वाले दिन ही तहरीर दे दी गई थी। अभी तक रिपोर्ट दर्ज नही की। न कोई कार्रवाई की।
वह लगातार कोतवाली प्रभारी से कार्रवाई के बारे में बात करते रहे है। मंगलवार शाम को बात हुई तो उनका व्यवहार सही नही था। इसी कारण धरना दिया गया। सीओ नई मंडी राजू कुमार साव सभी लोगों को समझाने की कोशिश की। धरने पर पीडित पक्ष के अलावा बिटटू सिखेड़ा, ओमवीर सिंह, ओजश, निकुंज चौहान, कमल दीप सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें