फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जावेद हुमायूं ने नामांकन पत्र लिया वापस, 18 फरवरी को मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। तहसील बार एसोसिएशन के वर्ष 2027 में होने वाले वार्षिक चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। सोमवार को सभी प्रत्याशियों ने वकीलों के चेंबरों पर पहुंचकर समर्थन जुटाने का प्रयास किया। इसी बीच, अध्यक्ष पद के लिए जावेद हुमायूं ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है।
विज्ञापन


नामांकन वापसी के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रमुख उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। इनमें प्रमोद शर्मा, प्रदुम्न भेटवाल और अजय कुमार पंत शामिल हैं। इन तीनों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है, जिससे चुनाव परिणाम काफी दिलचस्प होने की संभावना है।
तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनावों के लिए मतदान की तिथि 18 फरवरी निर्धारित की गई है। इस दिन वकील अपने मताधिकार का प्रयोग कर नए अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों का चुनाव करेंगे। चुनाव प्रक्रिया को लेकर वकीलों में उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन

-
निष्पक्ष तरीके से करें एसोसिएशन का चुनाव
- अधिवक्ता जुल्फकार अहमद का कहना है कि बार एसोसिएशन का चुनाव निष्पक्ष होना चाहिए। चुनाव में प्रत्याशियों को किसी भी अधिवक्ता को किसी तरह का कोई प्रलोभन नहीं देना चाहिए। मतदाता अधिवक्ताओं को भी चुनाव में प्रत्याशियों के प्रलोभन में नहीं आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें