मुजफ्फरनगर। ग्राम पंचायत के तीसरे चरण के चुुनाव के लिए लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। डीएम निखिलचंद्र शुक्ला ने कहा कि बघरा और चरथावल में दस ड्रोन कैमरे सीधे निगाहे रखेंगे। गांवों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी। आदर्श आचार संहिता का पालन न करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
कलक्ट्रेट के सभाकक्ष में चुनाव की समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि अधिकारी आदर्श आचार संहिता का पूरी तरह पालन कराएं। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को मुचलका पाबंद करने के साथ गुुंडाएक्ट मेें भी उन पर कार्रवाई करें। उन्होंने खुफिया तंत्र को भी सक्रिय रहने के निर्देश दिए। अधिकारी हर समय अपना फोन खुला रखें।
अनुशासनहीनता किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसएसपी केबी सिंह ने थानाध्यक्षों से कहा कि वह संवेदनशील और अति संवेदनशील गांवों में सीधे निगाहें रखें। ऐसे गांवों में विशेष पुलिस व्यवस्था की जाएगी। तीसरे चरण में दस ड्रोन गांवों में सीधी नजर रखेंगे।
उन्होंने अवैध शराब की बिक्री को रोकने के भी निर्देश दिए। बैठक में एडीएम वित्त सुनील सिंह, एसडीएम उज्ज्वल कुमार, एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता, एसपी देहात आलोक प्रियदर्शी, समस्त एसडीएम, सीओ, थानाध्यक्ष मौजूद रहे।