फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशाओं ने किया पोलियो अभियान का बहिष्कार

Mon, 18 Jan 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। आशा कर्मी से गैंगरेप के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शाहपुर की सीएचसी पर आशा कर्मियों ने रविवार को पोलियो अभियान का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


शाहपुर सीएचसी पर आशाओं ने गैंगरेप निंदा करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। साथ  ही उन पर रासुका के तहत कार्रवाई की बात कही। इसके अलावा रात्रि में  प्रसव न कराना, सुरक्षा, मानदेय वृद्धि और बीमा कराने की मांग की। संगठन की ब्लॉक अध्यक्षा पूर्णिमा त्यागी ने मोरना ब्लॉक में एएनएम द्वारा आशा  कर्मी को थप्पड़ मारने की घटना पर रोष प्रकट किया।

धरने पर पहुंचे वार्ड 27 के जिला पंचायत  सदस्या पति अथर चौधरी को आशाओं ने डीएम के नाम ज्ञापन दिया। ललिता त्यागी, रीना बालियान, समीना, अलका, राजवती, सुषमा, तसरीबा,  ललिता, रमन, सुमन, अनिता, कृष्णा, मीनाक्षी, जरीफा, राजकुमारी, कविता,  राखी, बबली,  प्रदमेष, उमा देवी, मोहसीना, नेहा,  सुदेश, कमला, सन्तोष,  सरिता, ममता, गीता, फरजाना आदि मौजूद रही।
विज्ञापन


आशाओं ने किया कार्य बहिष्कार
चरथावल। आशा कर्मचारियों ने गैंगरेप में संलिप्त आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर धरना-प्रदर्शन किया। आशाओं ने डीएम के नाम छह सूत्रीय मांग पत्र केंद्र प्रभारी डॉ अशोक कटारिया को सौंपा। मांगे पूरी होने तक कार्य बहिष्कार करने को एलान किया गया।

रविवार को सीएचसी गेट पर आशाओं ने अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि छपार थाना क्षेत्र में दरिंदों द्वारा गैंगरेप के बाद वीडियो वायरल करने से क्षुब्ध आशा ने जान गंवा दी। पुलिस प्रशासन जघन्य कांड में लिप्त आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।

ग्रामीण इलाकों में काम करने वाली आशाओं को समुचित सुरक्षा मुहैया कराई जाए। 24 घंटे तक कार्य करने से आशाओं ने इंकार करते हुए कहा कि रात में डिलीवरी करने पर केस संबंधित आशा के नाम पर दर्ज हो। इसके अलावा मानदेय प्रति माह छह हजार रुपये करने, विभाग में पूरा सम्मान दिलाने तथा पांच लाख रुपयेे का सुरक्षा बीमा कराने की मांग की गई। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं ने डीएम के नाम छह सूत्रीय मांग पत्र सीएचसी प्रभारी को दिया।

शाम तक केंद्र पर धरना दिया। आशाओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी, तब तक कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान रविता, मीनाक्षी,  मोमी,  सुनीता,  प्रमोज, बबली, संयोगिता, आशा, रजनी, समिता, सोनू, कुसुम, रश्मि, प्रविता, रेखा रानी, मीना देवी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें