फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हुड़दंग से रोकने पर पुलिसकर्मियों पर हमला, वर्दी फाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। कुटेसरा में सरेराह हुड़दंग करने से रोकने पर दो आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। मुख्य आरक्षी की वर्दी फाड़ दी। वहीं, पुलिसकर्मियों पर गुंडागर्दी का आरोप लगाकर दूसरा आरोपी साथी वीडियो बनाता रहा। मौके से अफजाल को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा साथी भीड़ का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम के वक्त कुटेसरा चौकी से उप निरीक्षक प्रविंद्र रंधावा के निर्देशन में मुख्य आरक्षी सोनू सिरोही और आरक्षी रजत कुमार गश्त कर रहे थे। बस स्टैंड के निकट सरदार सिंह धर्मार्थ चिकित्सालय के सामने दो युवक सिगरेट के छल्ले उड़ाने के साथ मोबाइल फोन में वीडियो बना रहे थे। पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोका, तो दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों से उलझ गए और मारपीट करने लगे। गांव निवासी सुहैल ने घटना का वीडियो बनाया। छीनाझपटी के दौरान आरोपियों ने हेड कांस्टेबल सोनू की वर्दी भी फाड़ दी। पुलिस ने मौके से आरोपी अफजाल को दबोच लिया जबकि उसका साथी भाग निकला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
सीओ सदर डॉ. रवि शंकर मिश्रा ने बताया कि उप निरीक्षक की ओर से दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी हाल ही में विदेश जाने वाला था। उसका पासपोर्ट भी निरस्त कराने की कार्रवाई की जाएगी। मौके से भागे दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस की तीन टीम लगी हैं। उसे भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें